भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण

आजमगढ़ – तहसील मुख्यालय पर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर 10 MB क्षमता बिजली ट्रांसफार्मर के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाअध्यक्ष भाजपा जय नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से केंद्र और प्रदेश का विकास हो रहा है देश समृद्धि की तरफ बढ़ रहा है
तहसील मुख्यालय पर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर बहुत दिन से संचालित था क्षेत्रीय लोगों की मांग थी कि इसकी क्षमता वृद्धि करके 10 MB कर दिया जाए इसको देखते हुए क्षेत्रीय नेता के सहयोग से ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करके रविवार को इस का लोकार्पण नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह एवं पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा एवं जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा जय नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेश एवं देश का संपूर्ण विकास हो रहा है गांव से लेकर शहर तक हर जगह विकास की लहर दौड़ रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि 2019 के लिए कमर कस लें और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा संबोधित किया गया तथा जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा जयप्रकाश जयसवाल ने भी सभा को संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुर सिंह ने किया संचालन विनीत जयसवाल द्वारा किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ठाकुर प्रसाद सिंह बाबुराम बिंद गौरव सिंह अवनीश सिंह कुंदन राय इन्द्रपति सिंह पवन सिंह अतुल सिंह ज्योति सिंह अभिषेक यादव एवं अधिशासी अभियंता संतोष कुमार मिश्रा एसडीओ अजित गुप्ता अवर अभियंता संजीव कुमार यादव उपस्थित थे ।

रिपोर्टर-:राकेश वर्मा सदर आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।