भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

आजमगढ़ – भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय पर 5 फरवरी को जिला पदाधिकारियों , चुनाव लड़ें प्रत्यासियों , मंडल अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों विधानसभा संयोजकों, सभी मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि 6 फरवरी बुधवार को 51जिलो के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के द्वारा विडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 2 बजे होगा। जजी मैदान बाईपास रोड, बागेश्वर नगर स्थित नवनिर्मित आजमगढ़ जिला पार्टी कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा विडीयो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर 2 बजे होना है। 12 बजे से हवन पूजन का कार्यक्रम होगा। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। आगामी 8 फरवरी को महाराजगंज जनपद में गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होना है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। जिसमें आजमगढ़ के सभी बूथ अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी मंडल अध्यक्षों ने बूथों के गठन का कार्य बहुत मजबूती से किया हैं और पार्टी को और मजबूत करने का काम किया है। प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष, बीएलए, लाभार्थी प्रमुख, पांच बाईक वाले कार्यकर्ता, पांच स्मार्ट फोन वाले कार्यकर्ताओं ,दो बूथ उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, दो सचिव 14 सदस्यों की मजबूत टीम खड़ी की है। विरोधी पार्टी के लोग हतोत्साहित है। अकेले चुनाव लडने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। गठबंधन करने के बाद भी उनके चेहरों पर रौनक नहीं है। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में केन्द्र और प्रदेश सरकार ने जनता के कल्याण के लिए सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ ऐतिहासिक काम किया है। अपने विकास कार्यों को लेकर हम जनता के बीच जा रहें हैं और जनता का भरपूर सहयोग हमें प्राप्त हो रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटें जीतकर मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने का अपना संकल्प हम भाजपा के कार्यकर्ता पूरा करेंगे। जिला महामंत्री रामपाल सिंह ने बताया कि आगामी 9 और 10 फरवरी को सेक्टर की बैठक होनी है। जिसमें बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रभारी, लाभार्थी प्रमुख और बीएलए मौजूद रहेंगे। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में सभी बूथों पर मनाया जाएगा। 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प अभियान ,12 फरवरी से 2 मार्च तक मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम, 2 मार्च को कमल संदेश बाईक रैली विधानसभा स्तर पर सभी विधानसभा में होना है। 24 फरवरी को सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम और 3 फरवरी से 3 मार्च तक भारत के मन की बात कार्यक्रम होना है। संचालन जिला महामंत्री ध्रुव सिंह ने किया।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू , श्री कृष्ण पाल, लक्ष्मण मौर्या, दुर्ग विजय यादव, हनुमंत सिंह, विनोद उपाध्याय, पंकज सिंह कौशिक, सीता चौहान,पवन सिंह मुन्ना, ऋषिकांत राय, हरीश तिवारी, मीना सरोज, विवेक सिंह सोनू, हरि प्रकाश राय, संजय यादव, हरिवंश मिश्रा, अभिषेक जायसवाल दीनू, संचिता चौहान, संचिता बैनर्जी, दीप नारायण मिश्रा, माहेश्वरी कान्त पांडेय, ठाकुर प्रसाद, विनय प्रकाश गुप्त, विवेक निषाद, मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।