भाजपा छोड़ सपा की साइकिल पर सवार हुए महेंद्र गंगवार व कई नेता, सम्मेलन में पहुंचने की अपील

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा के फ्रंटल संगठनों में रहे हिंदू महासभा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र पाल गंगवार व जिला पंचायत सदस्य नोनीराम समेत अनेक लोगों ने भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्र के भाजपा नेता के गांव रसुलिया में आयोजित कार्यक्रम मे हिंदू महासभा के प्रदेश प्रभारी महेंद्रपाल गंगवार व जिला पंचायत सदस्य नोनीराम ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए 2022 मे सपा विजय पताका फहराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। पूर्व विधायक ने भाजपा की डवल इंजन की सरकार पर तंज कंसते हुये कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है। जनता सब जानती है। सत्ता पक्ष के विधायक डॉ डीसी वर्मा पांच वर्ष मे एक भी बार गांव मे नही दिखे और विकास के झूठे सपने दिखाते रहे। उत्तर प्रदेश में भारी  बहुमत से समाजवादी पार्टी सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचने की अपील भी की।।

बरेली ब्यूरो :- कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।