भाजपा के सेवा सप्ताह के तीसरे दिन चला स्वच्छता अभियान

बरेली। भाजपा के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत बुधवार को तीसरे दिन महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा के नेतृत्व में सफाई और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि लोगों को साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। महापौर उमेश गौतम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मन में ठान ले कि अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखनी है। स्वच्छता अभियान में गुलशन आनंद, अधीर सक्सेना, प्रवेश वर्मा, बंटी ठाकुर, विष्णु शर्मा, डॉ तृप्ति गुप्ता, रितेश पाठक, अजय प्रताप सिंह, रेखा श्रीवास्तव, राज अग्रवाल, अमरीश कठेरिया, राजीव गुप्ता, शीतल गुलाटी, सुधांशु सक्सेना, अभय शिव गुप्ता, पार्षद सतीश कातिब मम्मा, अरेंद्र अरोड़ा, सतीश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष मनोज कपूर, पुष्पेंद्र पटेल, कन्हैया राजपूत, राम बहादुर मौर्य शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।