भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने चुनाव से पहले रोड शो कर दिखाई अपनी ताकत

सीतापुर – कस्बा जहांगीराबाद मे प्रत्याशी राजेश वर्मा ने भा ज पा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ चुनाव से पहले रोड शो किया।रोड शो सीतापुर से शुरू होकर बिसवां, जहांगीराबाद, रेउसा होते हुए महमूदाबाद तक हुआ।इसी क्रम में रोड शो के जहांगीराबाद पहुंचते ही पंजाब नेशनल बैंक के सामने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर फूल मालाओं से रोड शो में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह व सांसद का भारत माता के जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया।रोड शो में सांसद के साथ विधायक महेन्द्र सिंह यादव व भारी संख्या में कार्यकर्ता अपने अपने चौपहिया वाहनों से चल रहे थे।इस मौके पर मन्नू जैन विसवां, संजीव कुमार रस्तोगी भाजपा जिला मंत्री सीतापुर ,विजेंद्र कश्यप भाजपा जिला अध्यछ सहारनपुर,भोला वर्मा, विजय सोनी ,रामकुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ,कनिका विश्वाश ,सचिन गुप्ता, हरनाम वर्मा, डॉ श्याम किशोर, विजय कुमार गौड़, विजय कुमार रस्तोगी ,सर्वेश कुमार मौर्य, अशोक श्रीवास्तव ,राम सिंह, रामपाल मौर्या , शिवनारायण अवस्थी कमलेश मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला दिलीप रस्तोगी ,दिनेश रस्तोगी ,डॉक्टर रहमत अली,आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

– राम किशोर अवस्थी सीतापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।