भाजपा के एमएलसी ने वृक्ष लगाकर किया जागरूक

गाजीपुर- आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी आवास व आसपास लगभग आधा दर्जन पौधों का पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों मे आवृत्ति प्रदान की गयी। कदम, अशोक, बोतलपाम, आईकसपाम व चितवन के पौधे लगाते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जन को वृक्षारोपण करना होगा। पौधों के संरक्षण के प्रति सबको जिम्मेदारी और जवाबदेही लेनी होगी, इसके प्रति चिंतनशील होकर रचनात्मक कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ वृक्ष लगा देना ही काफी नहीं बल्कि उसके सेवा सुरक्षा पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति के श्रृंगार स्वरूप वृक्ष व पौधों का संरक्षण आम जनजीवन के सुख-समृद्धि में आवश्यक हैं। अतः हमें प्रण प्रेरणा से इनके प्रति समर्पित होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पप्पू सिंह प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य, रासबिहारी राय नगर अध्यक्ष भाजपा, शशिकांत शर्मा जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, प्रभारी इओ नपा विवेक कुमार बिन्द, जेई नपा मनोज यादव, रामेश्वर तिवारी, संजय राम, संजय कटियार, राकेश त्यागी, नवनीत सिंह, कमलेश कुमार बिंद, अजय कुशवाहा, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह कक्कू, प्रदीप पाठक, हर्षजीत सिंह, सुनील गुप्ता, साहितआदि अन्य लोग उपस्थित थे।
– गाजीपुर से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।