भाजपा की विधानसभा स्तरीय किसान मोर्चे की बैठक संपन्न

बिहार- भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के सेमरिया महावीर मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी बड़हरा विधानसभा स्तरीय किसान मोर्चा की बैठक की गई बैठक में विधान सभा के सभी मंडल के अध्यक्ष महामंत्री सहीत दर्जनो लोगों ने भाग लेते हुए पार्टी के गति विधियों पर विचार विमर्श किया जिसमें किसान मोर्चा जिला के महामंत्री मिथिलेश पांडेय ने हर पंचायत के किसानों का निबंधन कराकर जिला में भेजने के लिए कहे जिला उपाध्यक्ष शषि प्रकाश ने संगठन को सुदृढ़ करने पर विचार वयक्त करते हुए सक्रियता बढाने पर जोर दिया बैठक का संचालन भाजपा बड़हरा विधान सभा के मीडिया प्रभारी कुमार अजय सिंह ने करते हुए किसानों के समस्याओं को लेकर गाँव में घूम घूम कर निबंधन कराकर दिल्ली भेजने के लिए आए पदाधिकारियों से निवेदन किया बैठक की अध्यक्षता मोर्चा बड़हरा के अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने किया भाग लेने वाले लोगों में जिला मंत्री अंजनी दूबे अध्यक्ष सलेमपुर महेन्द्र कुमार मीश्रा कोईलवर मंडल बलिराम सिंह सरैया मंडल सत्यनारायण सिंह सहित योग्यानंद सिंह मुरलीधर सिंह अजीत सिंह राजेशदत तिवारी मनोरंजन तिवारी सहित कार्य कर्ता गण मौजूद थे।

प्रेम कुमार की रिपोर्ट भोजपुर आरा बिहार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।