भाजपा की पदयात्रा में शामिल हुए आगरा से आए मुस्लिम समुदाय लोग

बरेली। भाजपा की ओर से मंगलवार को निकाली गई ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आगरा से आए मुनीश, फैयाज अली और शागीर समेत कई लोग पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में हिस्सा लिया। पदयात्रा में केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी से यात्रा में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी नजर आई। आगरा से आए लोगों ने भी बरेली पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान समर्थक नेताओं के साथ चलते नजर आए। भाजपा के इस आयोजन में अलग-अलग समुदायों और वर्गों के लोगों की मौजूदगी रही। शागीर ने कहा कि लोकतंत्र में हर समुदाय और वर्ग की भागीदारी जरूरी है। ऐसे आयोजनों में शामिल होकर वे अपनी सहभागिता दर्ज कराने आए हैं। उन्होंने कहा कि देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *