भाजपा किसान मोर्चा की बैठक मे गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बरेली। शहर के भाजपा कार्यालय पर महानगर इकाई के भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मासिक बैठक का आयोजन किया। महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी ने कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव तैयार हुई है। इसके साथ ही सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को गिनाया। जिसमे गांव-गरीब, किसान, शोषित-वंचित के विकास को स्थापित कर योगी सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरी है। योगी सरकार के सफल साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी। किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा हुई। बैठक मे ओमप्रकाश, विशाल श्रीवास्तव, अंकित भाटिया, निर्भय तिवारी, लक्ष्मी नारायण, मोनू गुप्ता, मुकुल गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, निखिल राजपूत, करन दीवान, मोनू मिश्रा और मीडिया प्रभारी सुरजीत सिंह चौहान मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।