भाजपा का किसान सम्मेलन:पीएम मोदी ने किसानों से जो वायदे किये वह निभाये -निम

नागल/ सहरानपुर- भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पूर्व किसानों से किए गए वादे पूरे करते हुए यह दिखा दिया कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों को साधन संपन्न बनाने हेतु नित नई योजनाएं ला रही है। देश के किसान खुश है।

विधायक निम कस्बे में आयोजित एक विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे, उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की फसलों का वाजिब दाम घोषित करके यह दिखा दिया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने को भाजपा सरकार निरंतर प्रयासरत है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था में सुधार हुआ है जनपद सहारनपुर को डार्क जोन से निकालते हुए किसानों को नलकूप कनेक्शन दिए जा रहे हैं जिससे दो दशको से विधुत कनेक्शन की बाट जोह रहे किसानों को लाभ मिला है। जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है इनकी मेहनत के बल पर ही पार्टी ने पूरे देश में अपना परचम लहराया है तथा भाजपा सरकारें पूर्ववर्ती सरकारों में बर्बादी के कगार पर पहुंचे किसानों को आबाद कर संपन्न बनाने हेतु अनेक योजनाएं ला रही है।

ब्लाक प्रमुख विजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने हेतु किसानों को जागरूक होना होगा तथा खाद, बीज व कृषि यंत्र आदि की समस्त जानकारी हेतु कृषि विभाग के अधिकारियों से मिलकर विस्तृत जानकारी लेनी होगी।

सम्मेलन में इनके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह पुंडीर, ,किसान संघ के श्यामवीर त्यागी, रणबीर पुंडीर ने भी विचार रखे। इस दौरान वीरेन्द्र चौधरी,राजकुमार,हरीश त्यागी, विपिन चौधरी, सत्येंद्र वैदिक, राहुल, विजयपाल, लक्ष्मीचंद, सतपाल सिंह, राजपाल, हरपाल सिंह, मोनू शर्मा, आदि भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

-सहारनपुर से सुनील चौधरी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।