बोम्बे हौजरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रीष्म परिधान 2023 की प्रदर्शनी का हुआ समापन

*एक ही छत के नीचे 36 कम्पनियों के ग्रीष्म गार्मेंट कलेक्शन उपलब्ध, उमड़ी भीड़

बरेली। शहर के जनकपुरी स्थित होटल अवध प्लाज़ा में मैसर्स बोम्बे हौजरी द्वारा तीन दिवसीय ग्रीष्म परिधान 2023 की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 23 जनवरी से प्रारंभ इस ग्रीष्म परिधान प्रदर्शनी का समापन 25 जनवरी को हुआ। इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे 36 कम्पनियों के ग्रीष्म गार्मेंट कलेक्शन उपलब्ध रहे। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, लुधियाना, हाथरस, अमृतसर, सूरत आदि शहरों से आये हुए सप्लायेर्स ने ग्रीष्म परिधानों के नये 2023 कलेक्शन को प्रदर्शनी में रखा। जिसमेँ बच्चों से लेकर बड़ों के मेल व फीमेल ग्रीष्म बस्त्रों का नया कलेक्शन देखने को मिला। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बरेली ही नहीं, बल्कि दूर दूर से आये लोगों ने हिस्सा लिया और ग्रीष्म परिधानों की नयी 2023 बैरायटी को देखा।
बोम्बे हौजरी के मालिक रोमी सेठी के अनुसार 1960 से लेकर 2023 तक उनकी तीसरी पीढ़ी लगातार गार्मेंट के इस व्यवसाय को आगे बढ़ा रही है और हमेशा ही मुनासिब दामों में बेहतर देने की कोशिश कर रही है। बोम्बे हौजरी के डायरेक्टर एवं रोमी सेठी के पुत्र गीत सेठी के अनुसार उनका प्रयास हर बार और बेहतर देने की कोशिश करना है, जिसकी बजह से लोगो का बोम्बे हौजरी के साथ एक विश्वास का नाता बना हुआ है। इस प्रदर्शनी में सियाराम, कोरल, ओट्टो, कम्फर्ट लेडी, रफ एन टफ आदि कई कम्पनियों के स्टालोँ पर ग्रीष्म परिधानों की विशाल रेंज यहां आये हुए आगंतुकों को बहुत पसंद आयी।सभी कम्पनियों ने अप्ने स्टालोँ को परिधानों की नयी रेंज के साथ सुसज्जित किया। साथ ही बोम्बे हौजरी परिवार ने तीनों दिन आये हुए आगंतुकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

– बरेली से आशीष जौहरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।