बैंक कर्मियों की दूसरे दिन भी हड़ताल, कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

बरेली। यूनाइटेड फोरम के बैनर तले बैंक कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल रही। बैंक कर्मचारियों ने दूसरे दिन स्टेट बैंक की कचहरी रोड स्थिति मुख्य शाखा पर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी हुई। प्रदर्शन के दौरान ही ओपी बढेरा ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। वही वक्ताओं ने बढ़े हुए एनपीए के लिये सरकार की पूंजीवादी नीतियों को दोषी बताया। हालांकि शनिवार को दोबारा से बैंक खुलना बताया जा रहा है। जिससे उम्मीद है कि शनिवार को बैंकों में जमकर भीड़ होगी। प्रदर्शन मे मौजूद तमाम महिला कर्मचारियों ने भी जमकर हुंकार भरी उन्होंने भी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। वही कई युवा नेताओं ने तर्कपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को दोहराया। वक्ताओं ने बढ़े हुए एनपीए के लिये सरकार की पूंजीवादी नीतियों को दोषी बताया। तमाम महिला कर्मियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कई युवा नेताओं ने बड़े तर्कपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को दोहराया और सरकार की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगाया। प्रदर्शन में दिनेश सक्सेना, संजीव मेहरोत्रा, सुनील मित्तल, मालिक सिंह कालरा, पीके माहेश्वरी, अनुराग आदि ने मौजूद रहे। बही बैंक हड़ताल के दूसरे दिन अधिकतर एटीएम खाली हो गए। जिसकी वजह से लोगों को पैसा निकालने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। शहर के तमाम एटीएम जिन पर कैश था वहां पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। जिसकी वजह से लोगों को लंबी लाइनों के साथ कई अन्य मशक्कतों का भी सामना करना पड़ा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *