पत्रकार दिनेश पवन के निधन पर शोकसभा, दी श्रद्धांजलि

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पत्रकारिकता जगत के अनमोल रत्न दिनेश पवन का आकस्मिक निधन हो गया। इस ‌‌‌खबर से पत्रकार गमगीन है। कस्बे के प्रीति पेटल्स किड्स जोन स्कूल मे पत्रकारो ने शोकसभा आयोजित की। जिसमे दिनेश पांडे ने कहा कि अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर उनके निराकरण की दिशा में ठोस प्रयास किए। वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे और प्रखर वक्ता के रूप में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। खेमपाल गंगवार ने कहा कि बरिष्ठ पत्रकार दिनेश पवन (दिनेश चंद्र शर्मा) ने दैनिक विश्व मानव, दैनिक दिव्य प्रकाश के बाद दैनिक जागरण बरेली यूनिट में लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण से सेवानिवृत्त होने के बाद वह बरेली से प्रकाशित सांध्य दैनिक 2 टूक मे समाचार संपादक रहे। सौरभ पाठक व इमरान अंसारी ने कहा कि पवन बेहद सरल स्वभाव के ईमानदार और जुझारू पत्रकारों में जाने जाते थे। आध्यात्मिक खबरों के लेखन में उनको दक्षता हासिल थी। इस शोक सभा मे दिनेश पांडेय, खेमपाल गंगवार, इमरान अंसारी, तुष्येंद्र यदुवंशी, सौरभ पाठक, केसी शर्मा, राजकुमार कश्यप, वीरेंद्र दिवाकर, कपिल यादव, शाकिर खांन, सरफराज अहमद आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *