बेरोजगारी से तंग युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की दी जान, घर मे मचा कोहराम

बरेली। कोरोना काल में बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने बुधवार की देर रात ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है। युवक की पत्नी और दोनों बेटियों का तो रो-रो कर बुरा हाल है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ पुलिस चौकी के पास रहने वाले 38 वर्षीय रिंकू कुमार पुत्र संतोष कुमार लाइट डेकोरेशन का काम करता था। रिंकू सत्यम बारात घर पर लाइट का ठेका लेता था। लॉकडाउन के बाद से ही बरात बंद होने से उसका काम भी ठप हो गया था। जिसको लेकर वह कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। युवक की पत्नी रीना ने बताया कि उनका पति बुधवार की रात करीब दस बजे घर से टहलने के बहाने बाहर चले गए थे। जिसके बाद उनकी सुबह पटरी पर शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिंकू की दो बेटी जानवी और वैष्णवी है। घटना के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी व दोनों बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है। रिंकू की आत्महत्या की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बिलखते हुए पत्नी बोली कि अब घर का खर्च कैसे चलेगा। वह अपनी दोनों बेटियों का पालन पोषण कैसे कर पाएगी। मृतक के भाई ने बताया कि वह बेरोजगारी को लेकर डिप्रेशन में आ गया। उसके बाद भी उसने अपने परिवार को कुछ नहीं बताया। कई बार पूछने पर भी वह हमेशा बात को डाल देता था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।