बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि, निभाया बेटे का फर्ज

बरेली। शहर के पीलीभीत बाईपास स्थित आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले भगवती प्रसाद कुरील का बुधवार शाम हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उन्होंने विकास खंड बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी आदि में खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्य किया था। गुरुवार को गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि में उनकी बेटी शशि ने उन्हें मुखाग्नि दी। अब पिता की मृत्यु के पश्चात शशि ने ही पुत्र धर्म निभाया। मूल रूप से उन्नाव के कस्बा भगवंतपुर के निवासी कुरील सेवानिवृत्ति के बाद से इकलौती पुत्री शशि और दामाद राधेश्याम के साथ ही रह रहे थे। पुत्री को पिता का अंतिम संस्कार करते देख लोग भावुक हो उठे। सभी ने शशि के मुखाग्नि देने के फैसले को साहसिक बताया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।