बीएसएनएल एसोसिएशन के आव्हान पर कर्मचारियों ने ली संघर्षशील रहने की प्रतिज्ञा

आजमगढ़ -आज दसी-डॉट प्रांगण में बीएसएनएल के आल यूनियन एवं एसोसिएशन के आहवान् पर सभी कर्मचारी एवं अधिकारीगण 12:30 के समय में एकत्रित हुए एवं निम्नलिखित मांगो को पूरा कराने हेतु संघर्षशील रहने की प्रतिज्ञा ली एवं प्रेसवार्ता में सम्मिलित हुए-
1. तीसरा वेतनमान संशोधन तुरन्त लागू किया जाय।
2.बी. एस. एन. एल. द्वारा ली जाने वाली पेंशन कन्ट्रीब्यूशन सरकार में नियमों के अनुसार दी जाय।
3. बी. एस. एन. एल. को अतिशीघ्र 4जी स्पेक्ट्रम दी जाय।
4. बी. एस. एन. एल. पेंशनर का पेंशन रिवीजन किया जाय।
5. दूसरे वेतनमान संशोधन के समय छूटे मुद्दो को लागू किया जाय।
बीएसएनएल. ई. यू. के जिला सचिव आनन्द सिंह ने कहा कि उपरोक्त मुद्दो के समाधान तक यह संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर एस. एन. ई. ए. के जिला सचिव अवनीश सिंह, एन. एफ. टी. ई. के जिला सचिव हरि दरश राय, भारतीय मजदूर संघ के जिला सचिव धर्मेन्द्र सिंह शामिल हुए। रोष प्रकट करने वालों में प्रमुख रुप से अरविन्द मौर्य, गुलाब राय, रामफेर राम, ओ. पी. सिंह, बी. एन. यादव, एस. के. सिंह, हीरा लाल, गौरव सिंह, प्रथमा नन्द सिंह, पंचानन्द राय, आर. के. यादव, महेश कुमार, प्रशान्त यादव, यशवन्त सोनकर, नीलम, राजपति देवी, किसमती देवी, तौफिक आलम, राजा राम, श्याम नारायण यादव, अशोक यादव, घन श्याम प्रजापति, शिव शंकर, सुबास श्रीवास्तव, एस. पी. पाण्डेय, अमरजीत यादव, अमरिश द्धिवेदी, चन्द्रसेन सिंह, यू. के. सिहं, संतोष सिंह, सुनील उपाध्याय, सुनील सिंह, नरेन्द्र प्रजापति, मदन लाल यादव, राम भुवाल, आर. पी. सोनकर, सुनील सिंह, बुजराज, हरि राम मौर्य, श्याम बचन, अब्दुल हन्नान, राम दरश भारती, छेदी लाल, पुन्नु लाल, जंगशेर सिंह, नन्द लाल यादव, सुनील चौहान, विवेक विश्वकर्मा, सुभाष सोनकर, दीपचन्द, निर्भय नारायण सिंह, अशोक तिवारी, मुन्नी लाल यादव, राम आशीष यादव, एस. पी. सिंह, हरेन्द्र दूबे, सुधाकर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।