बाल संप्रेक्षण गृह में मामूली विवाद हुई हाथापाई 18 किशोरों के आई चोटें

हरदोई- हरदोई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रद्धेपुरवा मार्ग पर स्थित बाल संप्रेक्षणगृह में 18 वर्ष से कम आयु के बाल बंदियों को रखा जाता है। इसमें हरदोई समेत सीतापुर और लखीमपुर के भी विभिन्न अपराधिक मामलों में आरोपित बाल बंदी भी रखे जाते हैं। वर्तमान में 89 किशोर बंद हैं। जिसमें से कुछ हत्या, दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों के भी आरोपित शामिल हैं। बताते हैं कि संप्रेक्षण गृह में दो गुट हैं और उनके बीच वर्चस्व की लड़ाई चलती रहती है। खाना वितरण के टाइम
किसी बात को लेकर अचानक दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ। पहले हाथापायी हुई और फिर जिसके हाथ में जो मिला उसने उससे मारपीट शुरू कर दी। एक गुट के किशोरों को एक कमरे में बंद कर दिया गया और दूसरा गुट हंगामा करता रहा। बवाल की खबर पुलिस को मिली तो पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों गुटों को समझाया गया। इस घटना में करीब 18 किशोरों के चोटें आईं। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों के कुछ के ज्यादा चोटें बताई जा रही हैं।
रिपोर्ट राजपाल सिंह बिलग्राम हरदोई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।