बालाजी धाम धनेली पर हुआ हवन यज्ञ व भंडारा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव धनेली में बालाजी मंदिर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही चालीसा के साथ उद्यापन भी हुआ। संकटमोचन यज्ञ में भक्तों ने अपने संकट के निवारण के लिए आहुतियां दी। महाराज विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि बालाजी धाम मेहंदीपुर से शनिवार को अखंड ज्योति लाई गई है। इसके साथ ही हवन संपन्न कराया गया तथा मंदिर पर भंडारा कराया। मंदिर महंत मोहित कुमार शर्मा ने बताया कि यज्ञ में आहुति देने से देवता प्रसन्न होते हैं और वह हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करते है। हनुमानजी के बाल रूप को बालाजी महाराज कहा गया है। महेंदीपुर घाटा राजस्थान में इनका प्रमुख धाम है जंहा इनके साथ भैरव बाबा व प्रेतराज सरकार विराजमान हैं। भक्त वहां जाकर बालाजी महाराज के चरणों मे अर्जी लगाते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष
डीटू पांडे, गोपाल कृष्ण, योगेश कुमार गुप्ता, भगवानदास कश्यप, चंद्रभान सिंह धनेली प्रधान दुशपाल सिंह आदि लोगों ने मंदिर पर पहुंचकर श्रमदान तथा भंडारे में सहयोग दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।