बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, आगामी दो दिन होगी बारिश

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में हुई बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले मे गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह करीब नौ बजे आसमान पर हल्के बादल छाए और बेहद मामूली बूंदाबांदी हुई। हालांकि, दिन चढने के साथ-साथ सूरज का पारा भी बढने लगा। दोपहर के बाद फिर से मौसम ने करवट ली। जिससे मौसम में तापमान में गिरावट नजर आई। कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। बता दें कि मौसम विभाग ने गुरूवार को बताया है कि अगले 2 दिनों तक बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने के आसार हैैं। हालांकि इससे तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस तक कम होगा। इसके बाद अगले दो दिन तक वातावरण में सुबह और शाम कोहरा बढ़ जाएगा। ठंड में आई कमी की वजह से बरेली फिलहाल ग्रीन जोन में आ चुका है। हालांकि शुक्रवार और शनिवार को बारिश की वजह से मौसम बदलेगा, इससे जिला फिर से ऑरेंज जोन में आ जाएगा। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम में खानपान और कपड़े पहनने में अधिक सावधानी बरतने होंगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।