बारिश के बाद ठंड का सितम जारी, फिर सर्द हुआ बरेली का मौसम

बरेली। बारिश होने के बाद बरेली का मौसम एक बार फिर सर्द हो चुका है। तड़के कोहरा घना होने से यातायात भी बाधित हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बरेली के लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। गुरुवार की मध्य रात्रि मौसम ने अचानक करवट बदल ली। रविवार व सोमवार को बूंदाबांदी होने के बाद जिले के लोगों ने 2 दिन तक धूप का आनंद लिया था। गुरुवार को भी दिनभर धूप खिली रही लेकिन बीती रात मे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बेमौसम हुई बारिश से गलन में जबरदस्त इजाफा हुआ है। जिस कारण लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों ने बूंदाबांदी के आसार बताए है। शुक्रवार की सुबह बूंदाबांदी तो नहीं हुई लेकिन कोहरे के साथ साथ पाला पड़ता नजर आया। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों को कोहरे के कारण दिन में भी वाहनों की लाइट जलाना पड़ी। वही लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। लोग ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाते नजर आए। शुक्रवार को धूप नहीं निकली। आने वाले कुछ दिन बरेली के लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए पहले से अधिक सतर्क रहने की नसीहत दी जा रही है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिह के मुताबिक 15 जनवरी तक एक बार फिर सर्दी अपना असर दिखाएगी।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।