बहेड़ी के सकरस गांव मे लेनदेन को लेकर फायरिंग, कार और बाइक मे की तोड़फोड़

बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र के सकरस गांव मे लेनदेन को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद भीड़ ने हमलावरों को कार और बाइक में तोड़फोड़ की। घटना के बाद पुलिस ने पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया है। घटना नदेली मार्ग स्थित गांव सकरस की शनिवार रात साढ़े आठ बजे के करीब की बताई जाती है। गांव के दो युवकों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों तरफ से एक-दूसरे के लिए तनातनी बनी थीं। शनिवार रात को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को घेर लिया और फायरिंग कर दी गई। झगड़े मे छत्रपाल राठौर उर्फ बबलू पुत्र ओम प्रकाश राठौर घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने वहां खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार और एक बुलेट में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़े को शांत कराया। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर पक्ष भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने वहां से दो लोगों को उठा लिया और घायल छत्रपाल का मेडिकल कराया है। कार की तलाशी भी ली लेकिन कार मे कुछ विशेष नही मिला। घायल पक्ष की तहरीर लेकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *