बस और बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला घायल

झांसी।रक्सा थाना क्षेत्र में शिवपुरी मार्ग पर बस और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई है।

रक्सा थानान्तर्गत टोल प्लाजा के पास से एक बाइक सवार महिला और युवक गुजर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक व युवती बस के नीचे आ गई। यह देख इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला गम्भीर रुप से घायल है। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट– उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।