बस्तियों में रहने वाली बच्चियों को फ्री में बांटे सेनेटरी नैपकिन व सिखाए आत्मरक्षा के गुर

बरेली। मिशन नारी शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को सृजन वैलफेयर सोसायटी ने डेलापीर स्थित स्लम बस्ती में सैनिटरी नैपकिन बांटें। साथ ही वहां की बच्चियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। सोसायटी की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने कहा कि मिशन शक्ति पर लगातार सृजन वैलफेयर सोसायटी द्वारा महिलाओं व बच्चियों को जानकारी व आत्मरक्षा के बारे में बताया जा रहा है। इसी कड़ी में हम सभी महिलाओं ने रविवार को यहां स्लम बस्ती में रहने वाली महिलाओं को जागरूक किया है। उन्हें महिला हैल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ ही आत्मरक्षा के गुर सिखाएं व शपथ भी दिलाई। बेटों और बेटियों में कोई भेदभाव नहीं रखेंगे। बेटों को भी अनुशासन और मर्यादा के संस्कार देंगे। ताकि बढ़ते अपराधों पर अंकुश लग सके। इन नौ दिनों में सोसाइटी अलग अलग तरीके से कार्य करेगी। कार्यक्रम में उपाध्याक्ष चित्रा जौहरी, सचिव रीमा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी एकता सक्सेना, कोषाध्यक्ष सौम्या स्वामी, प्रीति, राखी, शबाना, अमिता, शालिनी कौशिक आदि भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।