बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के अनुज देवेंद्र सिंह ने थामा सपा का दामन

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बरेली दौरे से पहले बसपा को एक के बाद एक बड़े झटका देने में लगी है। फरीदपुर के पूर्व बसपा विधायक विजयपाल सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल कराने के बाद पार्टी ने बिथरी से दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे देवेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया। लखनऊ से फोन पर देवेंद्र सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के मुद्दे पर बसपा हाईकमान के मौन की वजह से आहत थे और सपा की नीतियां किसान मजदूर बेरोजगारों के हित में है। इसलिए उन्होंनो बसपा को अलव‍िदा कहकर साइक‍िल का साथ पकड़ा है। ब‍िथरी से दो बार बसपा के ब्‍लॉक प्रमुख रहे देवेन्‍द्र स‍िंह ब‍िथरी क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले कद्दावर नेता है। उनके बड़े भाई वीरेन्‍द्र स‍िंह 2007 एवंं 2012 चुुुुनाव में बसपा की ट‍िकट पर जीतकर व‍िधानसभा पहुंच चुके हैं। इससे पहले वीरेन्‍द्र स‍िंंह 1996 के बाद बरेली के ब्‍लॉक प्रमुख रहे है। पर‍िवार की बहू नीरू पटेल बरेली की ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष रह चुकी हैं। खुद देवेन्‍द्र स‍िंह ब‍िथरी ब्‍लॉक की पंचायती राजनीत‍ि में लंबे समय तक अपनी राजनैत‍िक बजूद द‍िखाते रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।