बर्खास्त सिपाही सुरकेश गैंग की सदस्या शिल्पी गिरफ्तार, भेजा जेल

भमोरा, बरेली। फर्जी मुकदमे में फंसाने और तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में 25 हजार की इनामी व बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने वाली युवती को भमोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि चांढपुर निवासी अंकुर मिश्रा ने 18 जून को लिखाई रिपोर्ट में बताया था कि लंगुरा निवासी बर्खास्त सिपाही ने उनपर लिखाये झूठे मुकदमे में समझौता के नाम पर तीन लाख रुपए की रंगदारी देने की मांग कर रहा है। मना करने पर उसने जान से मारने धमकी दी है। आरोप था कि बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा अपनी एडवोकेट पत्नी के साथ रंगदारी वसूल करने के झूठे केस दर्ज करता है, उसने इस तरह के लोगों के साथ एक संगठित गिरोह बना लिया है । पुलिस ने अंकुर मिश्रा की ओर से सुरकेश शर्मा सहित 11लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद 25 हजार के इनामी सुरकेश शर्मा उसकी पत्नी और ओमवीर, भुरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस ने सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उस युवती शिल्पी को भी बभियाना रोड से गिरफ्तार कर लिया, जिस पर एक विधायक के करीबी संजय शर्मा को गैंगरेप के आरोप में जेल भिजवाने का आरोप लगाया गया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *