बरेली। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईद मनाई गई। बाकरगंज ईदगाह पर पुलिस के अलावा एसएसबी भी तैनात रही। डीएम-एसएसपी, एडीएम, एसपी सिटी आदि ईदगाह पर पहुंचे। मस्जिदों और चौराहों पर फोर्स तैनात रहा। मंगलवार की सुबह पांच बजे फज्र की नामज से पहले ही ड्यूटी लगा दी गई। शहर व देहात की मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मिश्रित आबादी वाले इलाको में एसएसबी भी तैनात रही। शहर की प्रमुख मस्जिदों पर फोर्स तैनात रहा। सुबह आठ बजे से ही पीएसी, एसएसबी और सिविल पुलिस भ्रमण पर रही। इस बार ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाजी नहीं बैठे। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एहतियातन ड्रोन से भी कई जगहों पर नजर रखी गई। शहर के संवेदनशील में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रखे थे। ईद और अक्षय तृतीया एक ही दिन होने के कारण बाजारों में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाया गया। तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी एसएसबी और जिले का पुलिस फोर्स मौजूद रहा। ईद अक्षय तृतीय को देखते हुए बाजारों में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई।।
बरेली से कपिल यादव
