बरेली में कोरोना से दो की मौत, 17 कोरोना नए पॉजिटिव मिले

बरेली। शहर में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की शुक्रवार को मौत हो गई। जिसमे आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुरेश सोंधी की शुक्रवार को इलाज के दौरान कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई। पांच दिन पहले उनकी जांच रिपोर्ट आईवीआरआई से कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से एक रिटायर महिला कर्मचारी की भी शुक्रवार को मौत हो गई। महिला कर्मचारी की रिपोर्ट जिला अस्पताल में लगी ट्रू नैट मशीन से पॉजिटिव आई थी। दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के साथ जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इसके अलावा शुक्रवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिसमें 15 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से प्राप्त हुई है। जिला सर्विलांस प्रभारी एसीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई है। पांच दिन पहले जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमे आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश सोंधी का भोजीपुरा स्थित कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दे दी। पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सोंधी की मौत पर आईएमए के अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य सदस्यों ने दुख जताया है। इसके साथ ही बाकरगंज में महिला स्वास्थ्यकर्मी की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। तीन दिन पहले तबीयत खराब होने पर उन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में ट्रू नैट मशीन से उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा शुक्रवार को प्राइवेट लैब से 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो लोग ट्रू नैट से पॉजिटिव आए हैं। इस तरह शुक्रवार को जिले में खबर लिखे जाने तक कुल 17 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।