बरेली में कमिश्नर ने डाला वोट, डीएम व एसएसपी परिवार संग पहुंचे, मंत्री-मेयर, सांसद ने भी किया मतदान

बरेली। बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। शुरुआती दो घंटों में धीमी गति से मतदान हुआ, लेकिन नौ बजे के बाद मतदाता घरों से निकले तो पोलिंग बूथों पर कतारें लग गईं। जहां एक तरफ मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, तो वहीं दूसरी तरफ अफसर, जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी भी वोट डालने पहुंचे। बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने पिंक बूथ पर मतदान किया। इसके बाद उन्होंने स्याही का निशान दिखाते हुए सेल्फी भी खिंचवाई। कमिश्नर ने लोगों से मतदान करने की अपील की। मेयर उमेश गौतम परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। प्रदेश के वन राजयमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने मंगलवार सुबह मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में मतदान किया। वन मंत्री अरुण कुमार ने बरेली की जनता से भी लोकतंत्र के इस उ्त्सव में उल्लास व उमंग के साथ भागीदार होने का आह्वान किया है। बरेली के बीबीएल स्कूल में सांसद संतोष गंगवार ने परिवार के साथ मतदान किया। बता दें कि संतोष गंगवार बरेली से आठ बार के सांसद रह चुके हैं। इस बार भाजपा ने उनकी जगह छत्रपाल सिंह गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने परिवार संग वोट डाला। उन्होंने बरेली के लालफाटक स्थित गांव कांधरपुर के प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बरेली में मतदान किया जा रहा है। वोटर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के भाग्य के फैसले को मतपेटी में कैद कर रहे हैं। इसी कड़ी में निदा खान ने परिवार के साथ मतदान किया। आंवला लोकसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बूथ नंबर 119 जूनियर हाई स्कूल गुलड़िया उपराला में परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी देते हुए अपनी बूथ संख्या 366 पर परिवार सहित बहुमूल्य मतदान किया। मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी ने पोलिंग बूथ पंजाबीयान गढैया में मतदान किया। कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। गठबंधन से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन अपनी पत्नी सुप्रिया ऐरन के साथ मतदान किया। बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने पिंक बूथ पर मतदान किया। इसके बाद उन्होंने स्याही का निशान दिखाते हुए सेल्फी भी खिंचवाई। कमिश्नर ने लोगों से मतदान करने की अपील की। बरेली मे सदर तहसील स्थित पोलिंग बूथ पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पत्नी के साथ अपने मत का प्रयोग कर जनपद के प्रत्येक मतदाता से मतदान करने की अपील की। सदर तहसील स्थित पोलिंग बूथ पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान भी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से वोट करने की अपील की। आंवला क्षेत्र के गांव त्रिकुनिया मे पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने परिवार के साथ मतदान किया। लोकसभा आंवला में ऐतिहासिक जीत के लिए वोट की चोट की। सीबीगंज इंटर कॉलेज (बूथ संख्या 390) पर मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने परिवार के साथ मतदान किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।