बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन व बीडीएम ने मनाया मजदूर दिवस

बरेली। बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन ने कोतवाली स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर पार्क में मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे। किस तरह से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। देश मे बेरोजगारी चरम पर है। सरकार को रोजगार देना चाहिए। मिनीमम वेज 36 हजार रुपये दिया जाए। देश मे बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाई जाए। सरकार लगातार मजदूरों का शोषण कर रही है। जो सरकार मजदूरों के हित में काम नहीं करेगी। ऐसी सरकार को वह बदल देगें। समय आ गया है मजदूरों को अपने हक के लिए आवाज उठाने का। सरकार से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से उसके लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। लेकिन सरकार कर्मचारियों का लगातार दमन कर रही है। वही बीडीएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को छात्रों ने मजदूर दिवस मनाया। छात्रों ने विद्यालय के कर्मियों को सम्मानित किया। इंटर की छात्रा नवनीत कौर ने श्रमिकों के महत्व को बताया। वाइस चेयरमैन अचल मिश्रा ने कहा नए भारत में श्रमिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नमिता दीक्षित, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।