बरेली। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके दूसरे कार्यकाल मे भी बरेली को दो मंत्री मिले है। इस बार बरेली से लगातार तीन बार विधायक बने अरुण कुमार को भी सरकार ने मंत्री पद दिया है। बरेली की आंवला विधानसभा से विधायक धर्मपाल सिंह को फिर से कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। फिर से दो मंत्री बनने के बाद बरेली की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। योगी के पहले राज मे सिंचाई मंत्री बने धर्मपाल सिंह को दूसरे राज में भी मंत्री पद दिया गया है। धर्मपाल सिंह ने इस चुनाव मे भी आंवला सीट से भारी मतों से जीत हासिल की थी। उधर दूसरी ओर शहर विधानसभा सीट से तीसरी बार जीते अरुण कुमार को इस बार स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। जबकि पिछली बार इन्हें मंत्री पद से दूर रखा गया था। करीब 34 साल पहले राजनीतिक सफर शुरू करने वाले आंवला विधायक धर्मपाल सिंह पर फिर एक बार पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। सियासत मे उनका लंबा योगदान और बड़े जातीय समीकरण के बदौलत एक बार फिर उन्होंने योगी मंत्रिमंडल में जगह पाई है। पूर्व सिंचाई मंत्री रह चुके धर्मपाल सिंह पांचवी वार विधायक बने है। पिछली सरकार मे भी इन्हें मंत्री पद मिला था। जिसमें इन्होंने सिंचाई विभाग संभाला था। धर्मपाल सिंह के पास कुल 1.20 करोड़ की संपत्ति है। जबकि शहर विधायक अरुण कुमार तीसरी वार विधायक बने है। इनके पास कुल करीब 5.5 करोड़ की सम्पत्ति है। आपको बतातें चले कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बरेली की सभी नौं सीटों में से सात सीटों पर अपना कब्जा जमाया था जबकि दो सीटों पर सपा विजयी रही थी। जिले मे विधानसभा चुनाव मे मीरगंज सीट पर डा. डीसी वर्मा ने भी विजय पाई है। इस कारण जिले में लोधे-किसान बिरादरी के दो विधायक हैं। समाज के लोगों ने भाजपा प्रत्याशियों को विधायक बनाया तो उसी कर्ज को उतारने के लिए सरकार ने विधायक धर्मपाल सिंह को अपनी केबिनेट मे शामिल करने का फैसला लिया।।
बरेली से कपिल यादव
