बरेली की क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह ने भाजपा से दिया इस्तीफा

बरेली। भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। अब वह अपनी पारी कांग्रेस के साथ खेलेंगी। पार्टी के पदाधिकारियो के अनुसार अलका सिंह बिथरी चैनपुर विधानसभा से टिकट मांग रही थी। उन्होंने बरेली के पदाधिकारियों पर भी आराेप लगाए है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र मधुलिका राघव को सौंपे गए इस्तीफे मे क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह ने जिले के संगठन के पदाधिकारी उनके कार्य से असहज महसूस कर रहे है। इसलिए स्थानीय पदाधिकारी उच्च पदाधिकारियों को गुमराह करने में लगे है।क्योंकि उन्हें अपना राजनीतिक भविष्य असुरक्षित महसूस हो रहा था। इससे मुझे ऐसा अहसास हुआ कि पार्टी के लोग महिला वर्चस्व को स्वीकार नहीं कर पा रहे है। जिसके कारण वह भी पार्टी हित में कार्य करने में असहज महसूस कर रही है। जिसकी वजह से वह अपने पद से इस्तीफा दे रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।