नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त

बरेली। मंगलवार को शहर में नगर निगम की टीम ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जों व निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कब्जे हटाने पर लोगों ने टीम का विरोध किया। जानकारी के अनुसार थाना इज्जतनगर के गांव महलऊ निवासी कुछ ग्रामीणों ने बीते दिनों नगर आयुक्त को पत्र देकर सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण करने की शिकायत की थी। ग्रामीणों मे जीत बहादुर, रमेश, सदीक, तेजराम, अमर सिंह आदि ने वहां से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। नगर आयुक्त ने मंगलवार को वहां टीम भेजी। टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। सैदपुर हाकिस मे कुछ लोगों द्वारा तालाब पाटकर वहां अवैध रूप से मकान बनाया जा रहा था। स्थानीय पार्षद दीपक सक्सेना ने निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। टीम वहां भी पहुंची। टीम ने वहां मकान का निर्माण रुकवाकर बुलडोजर से उसे ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा टीम ने तीसरी कार्रवाई सीबीगंज मे परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर चार स्थित रामचंद्र मिशन आश्रम के बराबर मे नगर निगम की कुछ भूमि खाली पड़ी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पैतृक गांव टियुलिया का पानी उसी भूमि पर होकर नाले द्वारा निकलता था। बरेली प्लाइवुड फैक्ट्री द्वारा नाले को पाटकर उस पर अपनी दीवार बनाई जा रही थी। ग्रामीणों ने कई बार इसका विरोध किया। जिलाधिकारी से भी मामले की शिकायत की। डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जमीन की पैमाइश में शिकायत सही पाई गई थी। सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई थी। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने वहां पहुंचकर अवैध रूप से बनाई जा रही दीवार को ध्वस्त कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।