बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र के एक बरातघर मे पीलीभीत जिले से आई बरात मे शनिवार रात खासा हंगामा हो गया। दूल्हा और उसके परिवार ने बरातियों को खराब खाना देने का आरोप लगाकर हंगामा किया तो बाद में दुल्हन पक्ष बिगड़ गया। आरोप है कि बरातियों को बरातघर का गेट बंद करके पीटा गया। पुलिस दूल्हा समेत कुछ लोगों को थाने ले गई, यहां दुल्हन पक्ष ने तहरीर दी है। दोनों पक्ष मे फिलहाल बात चल रही है। पुलिस के मुताबिक देवरनिया थाने के रिछा की निवासी युवती की शादी उसके पिता ने पीलीभीत के बिलसंडा निवासी युवक से तय की थी। दूल्हा बहराइच जिले में सरकारी शिक्षक है। शनिवार रात दोनों का निकाह होना था। बरेली में पीलीभीत रोड के बरातघर मे शादी का भव्य इंतजाम लड़की वालों ने किया था। बताते हैं कि रात में खाना खाने के दौरान दूल्हा नाराज हो गया। उसने घटिया खाना खिलवाने का शोर मचाया और कई बराती उसके साथ उठ गए। बारात वापस ले जाने की नौबत आ गई। तब दुल्हन पक्ष ने पहले बरातघर का गेट बंद करा दिया। फिर हंगामा कर रहे बरातियों की पिटाई की गई। बाद में पीआरवी को 112 नंबर पर कॉल करके बुला लिया। पुलिस दूल्हा और उसके परिजनों को थाने ले आई। रुहेलखंड चौकी प्रभारी नितिन राणा भी मौके पर पहुंच गए। लड़की पक्ष ने उन्हें तहरीर देकर लड़की पक्ष पर दहेज मांगने और गुंडागर्दी आरोप लगाया है। इनका कहना है कि शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्चा कर चुके हैं। स्विफ्ट डिजायर कार भी दी है। अब दूल्हा पक्ष स्कार्पियो गाड़ी मांग रहा है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता नही हुआ तो पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।।
बरेली से कपिल यादव
