बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बीस सूत्रीय मांगों को लेकर सीएचसी खिरका मे तैनात फार्मासिस्टों का आंदोलन सातवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। फार्मासिस्टों ने दो घंटे काम बंद रखा और सीएचसी पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर विचार नही किया गया तो 17 दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। फार्मासिस्ट संवर्ग एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर नौ दिसंबर से रोजाना फार्मासिस्ट दो घंटे कार्य बहिष्कार कर रहे है। बरिष्ठ फार्मासिस्ट राजेन्द्र सिंह मेहरा ने बताया कि वरिष्ठ फार्मासिस्ट राजेन्द्र सिंह मेहरा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान समस्त फार्मासिस्ट अपने हितों की लड़ाई को अनदेखा करते हुए जनता की सेवा कर रहे थे। कई फार्मासिस्ट ने अपनी जान भी गवां दी। बावजूद इसके शासन में बैठे हुए अधिकारी एवं सरकार में नुमाइंदगी कर रही मंत्री हमारी पीड़ा को नही समझ रहे। कार्य बहिष्कार के दौरान आम जनता एवं मरीजों को दवा लेने में काफी दिक्कतें हो रही है। जिसका उच्च अधिकारी एवं सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है। समकक्ष डिप्लोमा धारी सभी अधिकारी कर्मचारियों को आज 4200 से 4600 पे ग्रेड दिया जा रहा है। फार्मासिस्ट के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार कब तक किया जाएगा। पिछले 30-35 सालों से चल रहे भत्ते आज की महंगाई के हिसाब से बढ़ना चाहिए। प्रिसक्रिप्शन लिखने का अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में फार्मासिस्ट ही पूरी तरीके से जनमानस की सेवा करता है। 20 दिसंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसमें आकस्मिक सेवाएं और पोस्टमार्टम सेवा भी प्रभावित रहेंगे।।
बरेली से कपिल यादव
