चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, घर-घर लगाएंगे सपा का झंडा

बरेली। 2022 का विधानसभा चुनाव शुरू होने वाला है। चुनाव को लेकर समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। पार्टी कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा ने झंडा लगाओ सरकार बनाओ को लेकर मंथन किया। जिसमे युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2022 मे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। जिला महासचिव सतेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार मे सबसे ज़्यादा अगर किसी का नुकसान हुआ है तो युवाओं का हुआ है। युवजन सभा एक एक कार्यकर्ता गांव-गांव गली-गली जाकर हर घर पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाएगे और अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने समाजवादी युवजन सभा का हर एक कार्यकर्ता हर चुनौती के तैयार है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र कुर्मी ने कहा कि छात्र नौजवान विरोधी इस सरकार को फिर नही आने देगे। बैठक मे प्रदेश सचिव करन सिंह पटेल, गजेन्द्र कुर्मी, प्रशान्त यादव, विकास सिह, विकास यादव, बाल मुकुंद गंगवार, सुरेंद्र कुर्मी, जितेंद्र यादव, नैन सिंह, दीपक गंगवार, पुष्पेंद्र चौधरी, राजू मौर्य, दिवांशु गंगवार, अर्जुन यादव, पुष्पेंद्र यादव, अखिल प्रताप सिंह, छविराम यादव, आदित्य भारती, दीपक यादव, शिवम राणा, विवेक शर्मा, कुलदीप यादव, अनुज गंगवार, भार्गव गंगवार, सुनील सागर, हिमांशु राज,।संजय पटेल, देवेंद्र यादव, राजीव मौर्य, शिवसिंह बेलदार, मो जिलानी, अनिल यादव, इमरान रजा, आदित्य यादव, कमल मौर्य, अर्जुन गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *