प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद पहुंचा थाने और बताई सारी बात

बरेली। प्रेमी के खातिर जिस महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। उसी प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि वह महिला को मारना नहीं चाहता था। उसने मजाक में महिला का गला दबाया था लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के सराय खाम की रहने वाली गुड़िया का निकाह के बदायूं के दातागंज निवासी फरियाद के साथ हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान पास के ही रहने वाले जाबिर से हो गई और दोनों में प्यार हो गया। 10 दिन पहले गुड़िया ने ससुराल वालों को बताया कि उसके भाई की सगाई होनी है। वह चारों बच्चों के साथ मायके आ गई। 3 दिन पहले जाबिर ने सूफी टोला में किराए पर मकान लिया और गुड़िया बच्चों के साथ रहने लगा। मकान मालिक जफर हुसैन ने बताया कि रविवार रात दो बजे उसने गुड़िया की आवाज सुनी और वह चिल्ला रही थी कि बचाओ बचाओ। यह सुनकर उनके साथ अन्य किराएदार भी उठ गए। कमरे में पहुंचे तो देखा कि बह गुड़िया गला घोट रहा था। लोगों को देखकर वह फरार हो गया। तब तक गुड़िया की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जफर हुसैन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।।
जाबिर ने मकान किराए पर लिया था। उसने रात में अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
-:शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।