प्रीति अग्रवाल आईएनओ की जिला संयोजक नियुक्त

बरेली। आईएनओ की योगाचार्य प्रीति अग्रवाल को इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश संयोजक डा. रविंद्र कुमार राणा की संस्तुति पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनंत ने बरेली निवासी योगाचार्य प्रीति अग्रवाल को इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। योगाचार्य प्रीति अग्रवाल ने बताया कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगी और 21 जून 2020 को प्रातः 6:30 से 7:30 तक इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते अपने परिवार के सदस्य के साथ अपने ही घरों में फेसबुक पेज पर लाइव किया जाएगा। जिससे पूरी तरह लॉकडाउन का भी पालन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए पुरजोर मेहनत की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी प्राकृतिक चिकित्सा दिवस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भी बरेली जोन का संयोजक बनाया गया था। उन्होंने इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनंत बिरादर, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉक्टर विनोद कश्यप एवं प्रदेश संयोजक डॉ. आरके राणा का आभार व्यक्त किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।