डीएम ने बाल वाटिका का किया शुभारभ, बोले- प्राथमिक शिक्षा की नींव पर बनता है बच्चों का भविष्य

बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि कक्षा एक-दो व पूर्व माध्यमिक स्तर की शिक्षा के भवन की नींव के समान है। मजबूत नींव पर ही उच्च शिक्षा का सुंदर भवन तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अध्यापक व अभिभावक दोनों बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने पर मनोयोग से कार्य करें। डीएम ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिये कि इस बाल वाटिका मे बच्चों को कविता, कहानी, लिखना, पढ़ना, प्रार्थना करना, भाषा, शैली आदि के विषय मे ज्ञान अर्जित कराया जाये। सप्ताह में दो बार अभिभावकों के साथ एक गोष्ठी अवश्य की जाये और विद्यालय मे बनी बालवाटिका मे बच्चों के सीखने की प्रवृत्ति और तेज हो जायेगी। उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा प्रणाली बच्चों के लिये उपयोगी ही नही बल्कि कारगर भी साबित होगी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकायें गांव-गांव में जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिये भी प्रेरित करें। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय लखौरा क्यारा में बालवाटिका व चहक कार्यक्रम का शुभारंभ कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय लखौरा में तैयार की जा रही बालवाटिका पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा कक्षा एक में नव प्रवेशित बच्चों को वेलकम किट भी भेंट की। इससे पूर्व डीएम ने बाल वाटिका का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की गई। बीएसए विनय कुमार ने डीएम को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं बैज लगाकर स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा मनोज राम ने बीएसए विनय कुमार व जिला कार्यक्रम अधिकारी दीनानाथ द्विवेदी व उप बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पवार का पुष्पगुच्छ व बैज लगाकर स्वागत किया। डॉ लक्ष्मी शुक्ला एसआरजी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बाल वाटिका का उद्देश्य सभी के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि 3 से 6 वर्ष की तैयारी पूर्व प्राथमिक स्तर पर आंगनवाड़ी द्वारा कराया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता जोशी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर एआरपी निधि वर्मा, अर्चना शर्मा, उदित विक्रम, वीरेंद्र सक्सेना अमिता नारंग, बीना, धर्मेंद्र पटेल, अचल सक्सेना, रोबिन रस्तोगी, सूरज सक्सेना व बड़ी संख्या में शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकत्री अभिभावक तथा ग्राम वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शर्मा ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *