प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ0 एन एन शाही जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष हुए मनोनीत:कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बिहार /मझौलिया- प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ सह जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य डॉ एन .एन शाही को जदयू के प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है इस मनोनयन पर जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष है और उन्होंने प्रदेश नेतृत्व सहित डॉक्टर एन .एन शाही को बधाई भेजा है। हर्ष व्यक्त करने वालों में चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, अशोक ओझा, अरुण कुमार , दूधनाथ सिंह प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, अली असगर, जावेद आलम, मकबूल आलम,डॉ मुकेश कुमार कुशवाहा, सरोज कुमार जयसवाल, नागेंद्र साह, संतोष कुमार तिवारी, सुमन पांडे ,जगत नारायण निषाद ,शौकत अली, सऊद आलम ,विद्या सिंह पटेल, वसीम अकरम, इंजीनियर सोहबत अली आदि ने कहा है कि इससे जदयू के संगठन में मजबूती आएगी ।कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा तथा बिहार सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। अपने मनोनयन पर डॉ एन .एन शाही ने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व सौंपा गया है उसका निर्वाहन मैं तन मन और धन के साथ करूंगा।

– मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।