प्रदेश मे महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की देन: धर्मेंद्र यादव

मीरगंज, बरेली। मीरगंज विधानसभा क्षेत्र मे समाजवादी पार्टी का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन की जिम्मेदारी पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने की। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे हर व्यक्ति परेशान है। इसका जवाब जनता आगे होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को देगी। भारी बारिश के बीच में भी लोग समाजवादी पार्टी के नेताओं को सुनने के लिए जमें रहे। सभा को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा ने सभी समाजों को छलने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी की सरकार व इनके नेता चंद कॉर्पोरेट घरानों के लिए कार्य कर रहे हैं। निजी करण के माध्यम से दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों का आरक्षण समाप्त करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। सम्मेलन मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 2022 मे उखाड़ फेंकने के बाद अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, सुमैया राना, शमीम खां सुल्तानी, सतेंद्र यादव, शहनवाज बेग, खुर्रम बेग, सुरेश गंगवार, ठाकुर अमित सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।