प्रथम पुण्यतिथि पर शिक्षक संघ ने ओमप्रकाश शर्मा को दी श्रद्धांजलि

बरेली। रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता रहे स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर बिशप मंडल इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंडलीय अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि ओमप्रकाश शर्मा ने शिक्षकों को बहुत सम्मान दिलाया है। जिलाध्यक्ष डॉ नरेश सिंह ने कहा कि वेतन वितरण अधिनियम उनकी ही देन है। चयन बोर्ड और पांचवें वेतन आयोग को बड़े संघर्ष से लिया। उसके बाद छठा, सातवां वेतन आयोग अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों को मिला। शर्मा जी के आव्हान पर पांचवें वेतन आयोग लागू कराने के लिए शिक्षकों ने हड़ताल करके 35 दिन का वेतन कटवाया था जो कुछ शिक्षकों को आज तक वह कटा हुआ वेतन नही मिला है। जिला मंत्री मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि संघर्षों से मिली उपलब्धियों को बनाए रखना उनके लिए सही श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, आय-व्यय निरीक्षक डॉ त्रिलोक नाथ, उपाध्यक्ष मुकुल मोहन त्रिपाठी, रश्मि जौहरी, नवनीत कुमार शर्मा, विनोद कुमार तिवारी, डॉ राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।