प्रथम आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का टोल प्लाजा पर किया स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी मे एक दिवसीय बरेली प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के बरेली आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर फूल मालाओ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से निरंतर संपर्क में रहे और उनके काम को प्राथमिकता दे। पुराने कार्यकर्ताओं, पार्षदों, पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुखों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विचार परिवार के कार्यकर्ताओं से समन्वय व संवाद निरंतर बनाए रखे। स्वागत करने वालों मे प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, संजय चौहान, कैलाश शर्मा, राजीव गुप्ता, नीरेंद्र राठौर, प्रशांत पटेल, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, खेमपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *