पैगानगरी में कुत्ते ने किशोर पर किया हमला, जिला अस्पताल रेफर

मीरगंज/ बरेली -पैगानगरी में साथियों के साथ खेल रहे किशोर पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। घायल किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करौरा में कुत्ते के काटने से ग्रामीण की मौत हो गई । मृतक के सम्पर्क में 32 लोगों ने सीएचसी में टीका लगवाए।
गांव पैगानगरी में शुक्रवार को बच्चे खेल रहे थे। अचानक आए कुत्ते ने असलम (13) पुत्र अशफाक पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से भयभीत बच्चे जान बचाने को घरों में छिप गए। कुत्ते ने मांस नोंच लिया।
चीजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किशोर को कुत्ते से छुड़ाया। दो अन्य लोगों को भी कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। परिजन घायल असम को लेकर सीएचसी पर पहुंचे। सीएचसी से घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया हमला करने वाला कुत्ते पागल है।

गांव करौरा में शुक्रवार को कुत्ता के हमले में घायल हुए प्रेम चंद्र ( 50) की मौत हो गई। उन्हे तीन माह पहले पागल कुत्ते ने काटा था। परिजनों ने उनको सरकारी अस्पताल में एआरटी का टीका नहीं लगवाया था। घरेलू इलाज किया।
प्रेमचंद की मौत होने से परिजनों में हड़कम्प मच गया। घबराएं परिजन एवं सम्पर्क में रहे 32 लोग सीएचसी पहुंच कर चिकित्सा अधीक्षक से मिले। लोगों ने टीका लगवाने की मांग की।
चिकित्सा अधीक्षक के निर्देश पर चीफ फार्मेसिस्ट विनय भदौरिया ने इन लोगों को एआरवी के टीके लगवाए। इनमें महिलाएं भी थीं। चिकित्सा अधीक्षक डा अमित कुमार ने बताया कुत्ते के काटने पर सम्पर्क में आए लोगों में रोडीज नहीं होता। ब्लड से दूसरे में फैल सकता है। मृतक के परिजनों के कहने पर उनको टीका लगवा दिए हैं।

– बरेली से सौरभ पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।