पेड़ लगाने के साथ उसकी रक्षा का भी ले संकल्प- श्रुति गंगवार

बरेली – एक पेड़ मां के नाम अभियान में जागरूकता कार्यक्रम के तहत  प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधों का रोपण 12 जुलाई को आयोजित हुआ बरेली में भारत सेवा ट्रस्ट के परिसर में जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत अर्बन बैंक की चेयरपर्सन श्रुति गंगवार ने कहा हम सब लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी रक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए तभी पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है और हमें ताजी हवा मिल सकती है इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार तथा डॉक्टर रवि प्रकाश शर्मा ने वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया ट्रस्ट के परिसर में झारखंड प्रांत के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार का भी सानिध्य प्राप्त हुआ. इस अवसर पर पंडित हरिओम गौतम इको क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा अर्बन बैंक के निदेशक डॉ सुरेश बाबू रस्तोगी पूर्व विधायक प्रत्याशी राजा भुजेंद्र प्रताप गंगवार विशेष रूप से उपस्थित रहे शिक्षक संघ के नेता राहुल यदुवंशी ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *