पूर्व राज्य मंत्री विनोद तेजियान ने हजारों समर्थको संग बसपा में की वापसी

सहारनपुर- बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर में आस्था रखने व उनके मिशन को आगे बढ़ा रहे पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विनोद तेजियान ने दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल के सभागार में हजारों समर्थको के संग बसपा का दामन थमा हैं। विनोद तेजियांन कि ज्वाइनिंग बसपा के पश्चिमी उत्तर पदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन, मण्डल ज़ोन कोडिनेटर नरेश गौतम, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, चौधरी महिपाल सिंह माजरा, पूर्व जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद व जिलाध्यक्ष योगेश कुमार व समस्त पदाधिकारियो ने करायी। विनोद तेजियांन के बसपा में शामिल होने पर उनके समर्थकों में हर्ष की लहर हैं।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि विनोद तेजियांन के बसपा में आने से पार्टी मजबूत होगी क्योंकि विनोद तेजियांन कहि भी रहे हो उनकी आस्था हमेशा बसपा व मिशन को आगे बढ़ाने में रही हैं। इस मौके पर विनोद तेजियांन ने कहा कि मेरी आस्था हमेशा बाबा साहेब व मान्यवर काशीराम जी के मिशन को आगे बढ़ाने में रही हैं। हम सभी की नेता बहन कुमारी मायावती हैं। उनके नेतत्व में हम सभी एकजुट होकर पार्टी के मिशन व पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।विकास खण्ड क्षेत्र नागल के साल्हापुर गांव निवासी विनोद तेजियान का देवबंद एवं नागल क्षेत्र में बडा प्रभाव हैं।उच्च शिक्षा प्राप्त विनोद तेजियान काफी लोकप्रिय हैं ,और लोगों के सुख दुखों मे सहयोग करते हैं।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।