पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्र कुमार मिश्रा के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त करने वाले लोगों का ताता:गमगीन माहौल मे की गई अंत्येष्टि

सीतापुर- पूर्व ब्लाक प्रमुख व साधन सहकारी जूट संघ अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त चंद्र कुमार मिश्रा उर्फ बापू के 35 वर्ष पुत्र निर्मित मिश्रा उर्फ मनीष मिश्रा के निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई उनके पैतृक निवास ग्राम कनकारी में क्षेत्र के लोग पहुंचने लगे और शोक व्यक्त लोग स्वर्गीय निर्मित मिश्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली में चल रहा था इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली उनका शव उनके पैतृक गांव में पहुंचते की चारों तरफ कोहराम मच गया क्षेत्र के लोगों का उनके अंतिम दर्शन के लिए तांता लग गया उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में उनके पैतृक गांव में किया गया मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय निर्मित मिश्रा के गांव कनकारी में अंतिम समय में शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय सांसद राजेश वर्मा बिसवा विधायक निर्मल वर्मा महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या एमएलसी पवन कुमार सिंह पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू विधायक ज्ञान तिवारी पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता पूर्व विधायक अजीत मिश्रा रामपाल यादव पूर्व महेंद्र सिंह यादव नगर जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह पब्लिक अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल मंडल अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार मिश्रा जिला पंचायत सदस्य लोकेश कुमार मिश्रा मंडल महामंत्री शिवनारायण अवस्थी विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान ब्लाक प्रमुख साहित्यकार सहित समाज के हर वर्ग के जुड़े हुए जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया।

– सीतापुर से रामकिशोर अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।