पूरा हुआ क्वारंटीन, 190 प्रवासियो को प्रशासन ने निगम की बस से भेजा घर

मीरगंज, बरेली। देश के अलग अलग राज्यों और जिलो के रहने वालों की सुरक्षा के लिए कस्बा मीरगंज में आने पर उनको आश्रय स्थलों पर रोका गया था। यहां पर उनको 14 दिन काटने थे। एसडीएम मीरगंज राजेश चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग 20 जिलों के तीन अस्थाई आश्रय स्थलों में लगभग 190 प्रवासियों का क्वारंटीन का वनवास पूरा होने के बाद कालेज में उनका परीक्षण किया गया। सभी को प्रशासन ने निगम की बसो से उनके गृह जनपद में भेजा गया। शेष अन्य राज्यों के 29 प्रवासियों को शासन का निर्देश प्राप्त होने पर कार्यवाही की जाएगी। लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में लोगों का राज्यों और जिलों से घर वापसी शुरू हुई थी। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन ने ऐसे लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से आश्रय स्थलों पर ही रोकने के आदेश दिए थे। इन आदेशों के बाद जिले में बनाए गए आश्रय स्थलों पर बाहर से आए लोगों को रोका गया था। सभी को वहीं पर खाने की व्यवस्था की गई थी।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।