पुलिस भर्ती के लिए आये सैकड़ों अभ्यर्थियों ने किया भर्ती बोर्ड का घेराव

लखनऊ-पुलिस भर्ती बोर्ड के लिए आए सैकड़ो छात्रों ने पुलिस भर्ती बोर्ड का घेराव किया। घेराव की वजह से दर्जनों ऑफिस का रास्ता बंद हो गया।जिसकी वजह से लखनऊ में चारो तरफ जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने खदेड़ा ।बल प्रयोग के बाद विधानसभा चैराहे से हुसैनगंज चौराहे तक लगा जाम।पुलिस जुटी जाम खुलवाने में।इसके बावजूद ट्रैफिक सिपाही नदारत दिखे। पुलिस और अभ्यर्थियों में जमकर हुई नोकझोक। पुलिस भर्ती बोर्ड के दफ्तर का 2013 पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया घेराव। 18000 आरक्षी पदों की भर्ती पर रोक से नाराज़ हैं अभ्यर्थी। 6 साल से पुलिस भर्ती में शामिल होने की आस में दर दर भटक रहे अभ्यर्थी। भर्ती बोर्ड में सुनवाई न होने का लगा रहे आरोप ।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड अब भर्ती बस नोटिस बोर्ड बन गया है।लगभग 4 महीने में भर्ती बोर्ड एक ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं कर पा रहा है।इसलिए भर्ती बोर्ड दफ्तर पर हो रहा है प्रदर्शन। पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा पुलिस भर्ती 2013 के परीक्षार्थियों को क्षैतिज आरक्षण में हुई अनियमितता को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए तथा समान रूप से सभी को लाभ देना चाहिए इस पर विचार की जरूरत है।

-लखनऊ से अनुज मौर्य की रिपोर्ट लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।