पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 45 मिनट तक चली मुठभेड़ में सिपाही और एक बदमाश घायल

शाही, बरेली। शाही थाना क्षेत्र में गुरुवार को 45 मिनट तक चली पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सिपाही घायल हो गए। शाही एसओ को गनेशपुर की ओर से लूट के इरादे से बदमाशों के आने की सूचना मिली। एसओ ने पुलिस अधिकारियों को बदमाशों के आने की सूचना दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना शाही शीशगढ़ और शेरगढ़ की पुलिस ने गणेनपुर मोड़ के पास बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। गुरुवार की दोपहर करीब 1:45 बजे बाइक से दो लोग पुलिस को आते दिखे पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी बचाव करते हुए फायरिंग शुरू की। 45 मिनट चली फायरिंग में शाही थाने के हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र घायल हो गए और बदमाश शाहिद निवासी गांव म्यूडी घायल हो गया। बाइक पर बैठे दूसरा साथी बदमाश वीरेंद्र निवासी काशीपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश के भी बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश बाहिद के पास 32 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। एक कारतूस का खोखा तमंचा में फंसा है। पुलिस ने लुटेरे से एक होंडा शाइन बाइक बरामद की है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस से घटना की जानकारी ली। एसओ शाही ने बताया पुलिस ने मुठभेड़ में 24 राउंड फायरिंग की है।

बदमाशों के लूटे के इरादे से आने की सूचना एसओ शाही को मिली थी। सूचना पर तीन थानों की पुलिस ने गनेशपुर मोड़ के पास बदमाशों की घेराबंदी की। दोपहर 1.45 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ 45 मिनट चली। मुठभेड़ में बदमाश वाहिद और हेडकांस्टेबल ज्ञानेंद्र घायल हो गए। घायल बदमाश का साथी वीरेंद्र किसान भागने में सफल रहा। घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है।
डा. संसार सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।