पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली, अबीर-गुलाल उड़ाकर दी एक-दूसरे को बधाई

बरेली। शनिवार को पुलिस लाइन मे पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस मौके पर कर्मियों ने जमकर डांस किया और होली के त्योहार को नटखट अंदाज मे मनाया। पुलिसकर्मियों ने फिल्म नगीना के सांग पर जमकर डांस किया। यहां जितने पुलिसकर्मी सपेरा बने तो उतने ही नागिन। कुछ पुलिसकर्मियों ने हरियाणवी सांग के साथ ढोल पर पर डांस किया। पुलिसकर्मियों ने इस मौके पर कहा कि होली का दिन ऐसा होता है जब हम लोग सब कुछ भूलकर होली के त्योहार को मनाते है और ऐसे मनाते है कि यह भूल जाते है कि उनके सामने कौन कौन है और अपने अधिकारियों को जमकर रंग लगाते है। इस मौके पर कमिश्नर, डीएम, एडीजी, आईजी, एसएसपी समेत सभी अफसर होली समारोह में मौजूद रहे। नागिन डांस पर पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए। शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने होली मनाई। जहां होली के रंगों में सराबोर पुलिस कर्मी कभी हरियाणवी सांग के साथ ढोल पर पर नृत्य करते तो कभी नागिन डांस करते नजर आए। कमिश्नर रमेश कुमार, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एडीजी राजकुमार, आईजी रमित शर्मा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी पुलिस लाइन जा पहुंचे और पुलिस कर्मियों संग होली खेली। होली के रंगों में सराबोर होने पर अधिकारी और सिपाही सब एक जैसे नजर आ रहे थे। पुलिस लाइन के अलावा थाने और चौकियों में भी पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस लाइन में पुलिस परिवार ने मिलकर होली खेली। सबने आपसी मतभेद बुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *